(India)
धोनी ने बुधवार को यहां रैना की 75 गेंद पर खेली गयी 100 रन की पारी के बारे में कहा, ‘यह बेहतरीन पारी थी। 30 ओवर के समाप्त होने के बाद हमारा स्कोर अधिक नहीं था। उसका क्रीज पर जमे रहना जरूरी था। वह अपने शाट खेलने लग गया था। हमने सोचा कि यदि हम साझेदारी निभाते हैं और हमारे हाथ में विकेट रहते हैं तो हम आखिरी 10-12 ओवरों में ढेरों रन बना सकते हैं। इस लिहाज से उसकी पारी काफी महत्वपूर्ण थी।’ भारत ने डकवर्थ लुईस पद्धति से इस मैच में 133 रन से जीत दर्ज की। धोनी और रैना ने पांचवें विकेट के लिये 144 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने 6 विकेट पर 304 रन बनाये। धोनी ने कहा कि रैना की पारी ने मुख्य अंतर पैदा किया। उन्होंने कहा, ‘रैना ऐसा बल्लेबाज है जो बहुत तेजी से रन बनाता है और प्रमाणिक क्रिकेट शाट लगाता है। इसलिए मुझे लगता है कि उसने बेहतरीन पारी खेली। अर्धशतक पूरा करने के बाद भी उसने कुछ शानदार शाट लगाये और शतक पूरा किया। ’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।