(India)
इस साल फ्रेंच ओपन जीतने वाली शारापोवा ने रोमानिया की 95वीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंद्रा को 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। पुरूष वर्ग में अमेरिका के स्टीव जानसन और रियान हैरिसन पहले ही दौर में बाहर हो गए। इसके मायने हैं कि दूसरे दौर में अमेरिका के तीन खिलाड़ी बचे हैं जो अमेरिकी ओपन में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। अमेरिका के नंबर एक खिलाड़ी 13वीं वरीयता प्राप्त जान इसनेर, सैम क्यूरी और वाइल्ड कार्डधारी टिम स्मीजेक दूसरे दौर में पहुंच गए। महिला वर्ग में अमेरिका की वीनस विलियम्स ने टिमीया बासिंस्जी को 6-1, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। चौथी वरीयता प्राप्त पोलैंड की एग्निएस्का रेडवांस्का को चीन की फेंग शुआइ ने 6-3, 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सिमोना हालेप ने स्लोवाकिया की याना सेपेलोवा को 6-2, 6-1 से मात देकर तीसरे दौर में जगह बना ली। छठी वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी एंजेलीन केरबेर ने रूस की आला कुद्रीयावत्सेवा को 6-2, 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। पुरूष वर्ग में छठी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के थामस बर्डीच ने आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।