(Amber, Jaipur)
जयपुर के सूरजपोल बाजार के सिद्धि विनायक मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में सिंजारा महोत्सव मनाया गया। भगवान गणेश को मेहंदी अर्पण की गयी और उन्हें रत्न जड़ित पोशाक पहनाई गयी, साथ ही भगवान गणेश को नवरत्न जड़ित मुकुट भी धारण करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान गणेश और रिद्दि सिद्दि के मेहंदी लगाकर नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को रंगीन झालरों, फूलमालाओं और बांदरवालों से सजाया गया। भक्तों ने अपने भक्ति संगीत द्वारा भगवान को रिझाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।