(India)
जिसमें उन्होंने बायें हाथ के इस बल्लेबाज को खुलकर खेलने की सलाह दी थी। रैना ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘रवि शास्त्री ने हमारा काफी मनोबल बढ़ाया। वह टीम बैठक में आये और उन्होंने टीम को कुछ शब्द कहे जो प्रेरणादायी थे। वह जब स्टेडियम की तरफ जा रहे थे वह बस में मेरे साथ बैठे थे और उन्होंने मुझसे कहा, ‘खड़ूस खेलना है। ’ टेस्ट मैचों में भारत के लचर प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने शास्त्री को टीम निदेशक नियुक्त किया था जिससे मुख्य कोच डंकन फ्लैचर के भविष्य को लेकर अटकलें लगायी जाने लगी थी। टीम में शास्त्री, फ्लैचर और महेंद्र सिंह धोनी में कौन बॉस है इसको लेकर परस्पर विरोधी बयान आये लेकिन रैना ने कहा कि टीम का माहौल बहुत अच्छा है और शास्त्री की नियुक्ति लाभकारी साबित हुई है। उन्होंने कहा, ‘जब आप किसी पूर्व भारतीय खिलाड़ी से बात करते हैं तो आप काफी सहज रहते हैं। आप आजाद और ईमानदार बन सकते हो। बाकी सभी कोच भी बहुत सहयोग कर रहे हैं लेकिन रवि शास्त्री ने टीम में आत्मविश्वास भरा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।