राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शानदार प्रदर्शन करने वाले देश के प्रतिभावान खिलाडियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार को प्रदान करेंगे।इस बार 15 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार, पांच कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार, तीन खिलाडियों को ध्यानचंद पुरस्कार और चार संस्थाओं को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष किसी भी खिलाड़ी को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न नहीं मिलेगा, क्योंकि चयन समिति ने इस पुरस्कार के लिए किसी भी खिलाड़ी के नाम की सिफारिश नहीं की है। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कारों में प्रतिमा, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार में ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली चयन समिति ने अर्जुन पुरस्कारों का चयन किया था, जबकि पूर्व हॉकी कप्तान अजीत पाल सिंह की अगुवाई वाली चयन समिति ने द्रोणाचार्य अवॉर्डियों का चयन किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।