बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने ही विधानसभा क्षेत्र में बिजली की मांग कर रहे लोगों पर भड़क गए। उन्होंने उनसे साफ कह दिया कि हम आपके वोट से नहीं जीतते। दरअसल मांझी जहानाबाद जिले के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के झमनबिगहा गांव के करीब एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग बिजली नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाने लगे। नारों से बौखलाए मुख्यमंत्री ने उन लोगों से मुखाबित होते हुए कहा कि मुट्ठी भर लोगों की गीदड़भभकी से हम नहीं डरते। हम आपके वोट नहीं जीतते। आपका तेवर देखकर लगता है कि आप मुझे वोट नहीं देते।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।