(India)
इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय स्पिनरों ने रविचंद्रन अश्विन (39 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में इंग्लैंड को 227 रन पर रोक दिया और फिर रायुडू के नाबाद 64 रन की मदद से भारत ने आसान जीत दर्ज की। भारत के सात ओवर शेष रहते जीत दर्ज करने के बाद धोनी ने कहा, ‘स्पिनरों ने हमारा काम आसान किया। अश्विन और रविंद्र जडेजा ने काफी अच्छा किया लेकिन मोहित की चोट के बाद रैना का स्पैल भी अहम था।’ रायुडू और रैना ने एक-एक विकेट चटकाया जबकि बल्लेबाजी में भी क्रमश: नाबाद 64 और 42 रन का योगदान दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।