(India)
दक्षिण अफ्रीका में जन्में र्से के सलामी बल्लेबाज जैसन राय को भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया हे। उन्हें नेटवेस्ट टी20 चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है जिसमें उन्होंने सेमीफाइनल में वारविकशर के खिलाफ 25 गेंदों पर 58 रन की तूफानी पारी खेली थी। दो टेस्ट और वनडे खेलने वाले जेम्स टेलर को भी काउंटी क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम में जगह दी गयी है। वनडे टीम से बाहर किये गये रवि बोपारा को इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टी20 टीम में रखा गया है। ब्रेसनन ने इंग्लैंड की तरफ से आखिरी मैच विश्व टी20 में चटगांव में नीदरलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने यार्कशर की तरफ से लिस्ट ए के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया।
इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है:- इयोन मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जैसन राय, रवि बोपारा, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स टेलर, मोईन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जोर्डन, टिम ब्रेसनन, जेम्स ट्रेडवेल, स्टीवन फिन और हैरी ग्रुने।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।