इंग्लैंड को भारत से सीखना चाहिए कि वनडे क्रिकेट कैसे खेला जाता है'
(India) भारत ने कार्डिफ और नाटिंघम में आसान जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है। स्टीवर्ट ने अपने कालम में लिखा, ‘भारतीय टीम हाल में टेस्ट श्रृंखला में चुनौती पेश करने वाली टीम से बिलकुल अलग दिख रही है। वे फिलहाल अपने मेजबान को सबक सिखा रहे हैं कि 50 ओवर का क्रिकेट कैसे खेला जाता है।’ इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा,‘दमदार और नये शाट तथा इंग्लैंड के गेंदबाजों को सहज होने का मौका नहीं उनका मंत्र है और साथ ही उनके गेंदबाजी आक्रमण में विविधता है।’ स्टीवर्ट ने कहा कि इंग्लैंड आगे नहीं बढ़ा है और यही कारण है कि अब दो मैच गंवाने के बाद उसके सामने मुश्किल स्थिति है। उन्होंने कहा, ‘पिछले हफ्ते मैंने इंग्लैंड को साहसी होने और सकारात्मक कदम उठाने को कहा था लेकिन अब तक पुरानी कहानी दोहराई गई है। अधिक सतर्कता और अधिक साहस दिखाया, वे बार बार गलती दोहरा रहे हैं। इंग्लैंड को मौजूदा श्रृंखला में खेलते हुए देखना वैसा ही है जैसे टीम 1990 के मध्य के दशक में खेला करती थी।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।