(DELHI, India)
केन्द्रीय सड़क, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा, देश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, लालफीताशाही खत्म करने और ई.शासन को बढ़ावा देने के लिए हम मोटर वाहन विधेयक पेश करेंगे। यह 1988 के मोटर वाहन अधिनियम का स्थान पर लागू किया जाएगा। गडकरी यहां सड़क सुरक्षा पर एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधेयक पर विभिन्न संबद्ध पक्षों की राय आमंत्रित करने का काम जल्दी शुरू होगा और हम शीतकालीन सत्र में नया विधेयक लाएंगे। नये विधेयक को 6 उन्नत देशों अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन में लागू अच्छी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुये तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ ऑफिस) के सामने सैकड़ो दलाल घूमते रहते हैं। नया कानून व्यवस्था को ठीक कर इस भ्रष्टाचार को दूर करेगा।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।