आज इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी धोनी ब्रिगेड
(India)
लगातार पांच वनडे मैचों में जीत के साथ दोबारा वर्ल्ड की नंबर 1 टीम बनी धोनी ब्रिगेड आज यहां एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ चैथे वनडे के लिए उतरेगी। टेस्ट सीरीज में 1-3 से मात खाने वाली टीम इंडिया ने वनडे में बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार दो वनडे मैच जीते। पहले कार्डिफ में 133 रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया, फिर नॉटिंघम में 6 विकेट से बाजी मारकर सीरीज गंवाने का खतरा टाल दिया, लेकिन वनडे की अव्वल टीम पर अब भी एक खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी रैंकिंग में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए भारतीय टीम को चैथा वनडे हर हाल में जीतना होगा। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार दो जीत दर्ज तो कर लीं, लेकिन टीम की परफेक्ट ओपनिंग पेयर की समस्या जस की तस है। शिखर धवन अभी भी अपनी लय में नहीं हैं। कप्तान धोनी को जीत की लय बरकरार रखने के लिए धवन की समस्या का हल खोजना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।