प्रसिद्ध लेखक जोसेफ परसिको का निधन
(India)
अमेरिका के फेमस लेखक, इतिहासकार और न्यूयॉर्क के तत्कालीन गवर्नर नेल्सन ए. रॉकफेलर की स्पीच लिखने वाले जोसेफ परसिको का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी पत्नी सिल्विया परसिको ने बताया कि परसिको लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने अल्बानी के एक हॉस्पिटल में शनिवार को अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि परसिको ने 12 किताबें लिखीं, जिनमें रॉकफेलर, कॉलिन पॉवेल, एडवर्ड आर. मुरो, सीआईए के डायरेक्टर विलियम केसी और प्रेजिडेंट फ्रैंकलिन रूजवेल्ट की बायोग्राफी शामिल हैं। नैशनल वर्ल्ड वॉर 2 की याद में बने स्मारक में परसिको की पंक्तियां यहां हम स्वतंत्रता की कीमत अंकित कर रहे हैं(हेयर वी मार्क दी प्राइस ऑफ फ्रीडम) को ग्रेनाइट पर उकेरा गया है। उनकी किताब न्यूरेमबर्ग इन्फेमी ऑन ट्रायल पर एक टीवी सिरीज भी बनाई जा चुकी है। परसिको ने नौसैनिक के रूप में भी काम किया था।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।