ओडिशा के पुरी में 36वें कोणार्क फेस्टिवल और 15वें इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल का शानदार आगाज हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन माझी और पर्यटन मंत्री प्रवती परिदा ने दोनों कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।
कोणार्क फेस्टिवल के पहले दिन देश भर के जाने-माने कलाकारों ने यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट- कोणार्क के सूर्य मंदिर के शानदार बैकग्राउंड में क्लासिकल डांस की दमदार प्रस्तुति दी। इस समारोह में विदेश से आए सैलानियों ने भी हिस्सा लिया और अपनी खुशी जाहिर की।
इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल में विदेश से आए कई रेत कलाकारों ने अपनी खूबसूरत रेत कलाकृतियां दिखाई। यह फेस्टिवल पांच दिसंबर को खत्म होगा, जिसमें देश भर से हजारों कलाकारों और आगंतुकों के आने की उम्मीद है।
Source: PTI
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।