युवराज के सामने आज क्रिकेट में अपना कौशल दिखाएंगे बोल्ट
(India) विश्व और ओलंपिक चैम्पियन बोल्ट उस टीम के खिलाफ सात खिलाड़ियों की टीम के प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लेंगे जिसमें युवराज सहित देश के शीर्ष क्रिकेटर शामिल हैं। बोल्ट की टीम में उनके घनिष्ठ मित्र नुगेंट वाकर जूनियर और भारतीय महान स्पिनर हरभजन सिंह जबकि युवराज की टीम में उनके लंबे समय के दोस्त और मशहूर भारतीय गेंदबाज जहीर शामिल हैं। इसके अलावा दोनों टीमों में एक विशेषज्ञ विकेटकीपर भी होगा। चार ओवर का यह मैच कल चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इसके आयोजक प्यूमा ने इस बहुचर्चित मैच को देखने के पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। इवेंट मैनेजमेंट के प्रतिनिधित्व नसरीन पटेल ने कहा कि मैच काफी रोमांचक होगा क्योंकि इसमें बोल्ट अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चार ओवर के मैच के मेजबान पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा होंगे। इस विशेष प्रारूप में बोल्ट और युवराज अपने संबंधित ओवरों में पूरे समय बल्लेबाजी के लिये पिच पर मौजूद होंगे। खिलाड़ी के आउट के बाद हर बार चार रन कम कर दिए जाएंगे। स्टार ओलंपियन बोल्ट के लिये क्रिकेट कोई नया नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने देश के खिलाड़ी क्रिस गेल के खिलाफ भी अपनी क्रिकेट प्रतिभा का नजारा पेश किया था जिसमें वेस्टइंडीज में इस टी20 मैच में गेल के गगनचुंबी छक्का जड़ने के तुरंत बाद बोल्ट ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया था। नसरीन ने कहा कि अगर बोल्ट और युवराज के बीच इसी तरह का कुछ होता है तो दर्शकों के लिये यह रोमांचक दृश्य होगा और वे इसका लुत्फ उठाएंगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।