यूएस ओपेन: सानिया मिर्जा मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में, पेस बाहर
(India) शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोड़ी ने मिश्रित युगल में भारत के रोहन बोपन्ना और स्लोवेनिया की कैटरीना स्रेबोत्निक को 7-5, 2-6, 10-5 से हराया। अब उनका सामना गैर वरीय चीनी ताइपै युंग जान चान और ब्रिटेन के रोस हचिंस से होगा। महिला क्वार्टर फाइनल में सानिया और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक ने चेक गणराज्य की क्लारा कूकालोवा और सर्बिया की येलेना यांकोविच को 6-3, 6-2 से हराया। अब उनका सामना चीन की यि फान शू और कजाखस्तान की जरीना दियास से होगा। सानिया ने अभी तक अमेरिकी ओपन नहीं जीता है। भारत के अनुभवी खिलाड़ी पेस और राडेक स्टीपानेक की जोड़ी तीसरे दौर में स्पेन के मार्शल ग्रानोलेर्स और मार्क लोपेज से 2-6, 6-4, 1-6 से हार गई। पेस और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स और मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज से 4-6, 6-4, 8-10 से हारकर बाहर हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।