(DELHI, India)
राजनाथ ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि देश में 80 प्रतिशत लोगों का मानना है कि नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा ‘महंगाई’ को लेकर राजग सरकार पर किए गए हमले और कांग्रेस के इस आरोप के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे कि नई सरकार के कार्यकाल में देश में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ी है,,,राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस किसी विपक्षी दल की तरह ही व्यवहार कर रही है और मुझे इस पर कुछ नहीं कहना। कांग्रेस अध्यक्ष ने कल रायबरेली में कहा था कि लोग इसका जवाब देंगे कि महंगाई कम हुई है या नहीं। सरकार के पहले 100 दिन में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री की ‘खामोशी’ पर सवाल उठाए थे और आरोप लगाया था कि सरकार सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले संगठनों को प्रोत्साहित कर रही है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।