शिक्षक दिवस पर लगभग दो करोड़ बच्चे सुनेंगे PM मोदी का संबोधन
(DELHI, India) आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर अन्य राज्यों सहित मध्यप्रदेश के एक लाख 56 हजार 66 स्कूलों के एक करोड़ 85 लाख बच्चे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सीधे प्रसारण के जरिये सुनेंगे। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दोपहर 3 से 4.45 बजे तक दूरदर्शन, आकाशवाणी, एडुसेट तथा वेबकास्ट आदि संचार माध्यमों से किया जायेगा। प्रदेश के लगभग 5 लाख शिक्षक भी प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।