(India)
पहली बार भारत आए बोल्ट यहां ‘सेवन ए साइड’ प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में हिस्सा लेंगे जिसमें उनकी टीम के खिलाफ भारत के कुछ शीर्ष क्रिकेटर उतरेंगे। चार ओवर के इस मैच में बोल्ट की टीम में उनके सबसे अच्छे मित्र न्यूगेंट वाल्कर जूनियर और भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह शामिल हैं। विरोधी टीम की अगुआई युवराज सिंह करेंगे और उनकी टीम में भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को भी जगह मिली है। इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच के इस मैच को ‘बोल्ट और युवी : दो दिग्गजों की जंग’ नाम दिया गया है। सौ मीटर और 200 मीटर में एक साथ विश्व रिकार्ड अपने नाम करने वाले पहले फर्राटा धावक ने यहां प्रचार कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए अपनी हाजिरजवाबी का नमूना भी पेश किया। बोल्ट से जब 100 मीटर में 9.58 सेकेंड के उनके रिकार्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह काफी हद तक पहुंच से बाहर है। तालियों की गड़गड़ाहट और कुछ हंसी के बीच दुनिया के सबसे तेज व्यक्ति बोल्ट ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वियों को उनकी बराबरी करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में मैंने रिकार्ड बनते और टूटते देखे हैं। ये हमेशा टूट जाते हैं लेकिन अगर आप मेरे जैसा महान बनना चाहते हैं तो आपको काफी कड़ी मेहनत करनी होगी। यही कारण है कि मेरे रिकार्ड लंबे समय तक कायम रहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।