सबसे उम्रदराज क्रिकेटर गोर्डन का 103 साल की उम्र में निधन
(India) गोर्डन ने अपने निवास पर आखिरी सांस ली जहां वह 60 बरस से अधिक समय से रह रहे थे। उन्होंने 1939 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट खेलकर 20 विकेट लिये। विश्व युद्ध के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर आगे नहीं बढ सका। उन्हें ‘मोबिल’ भी कहा जाता था क्योंकि गेंदबाजी करते समय अपनी बिखरी लटों को सेट रखने के लिये वह हेयरजेल लगाते थे। वह उन 22 खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 से 14 मार्च तक डरबन में खेले गए ‘टाइमलेस टेस्ट’ में भाग लिया था। उन्होंने उस मैच में 92.2 ओवर फेंके थे और हर ओवर आठ गेंदों का था। मैच 10वें दिन खत्म हुआ क्योकि इंग्लैंड को डरबन से जाने के लिये केपटाउन से जहाज पकड़ना था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।