इंग्लैंड को हराकर भारत ने जमाया सीरीज पर कब्जा
(India)
ओपनर अंजिक्य रहाणे 106 रन और शिखर धवन नाबाद 97 रन के बीच 183 रन की मैच विजयी साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को चैथे वनडे में एकतरफा नौ विकेट से पीटकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बनाने के साथ ही वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया। दोनों ओपनरों गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को परवान चढ़ाया और भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ विकेटों के लिहाज से दूसरी बार नौ विकेट से जीत हासिल कर ली। भारत ने इंग्लैंड को 49.3 ओवर में 206 रन पर समेटने के बाद 30.3 ओवर में ही एक विकेट पर 212 रन बनाकर इंग्लैंड को शर्मनाक शिकस्त दे दी। रहाणे-शिखर धवन की साझेदारी ने इंग्लैंड को शुरुआत से ही मुकाबले से पूरी तरह बाहर कर दिया। रहाणे ने 106 रनों की तेज पारी खेली। शिखर धवन और अंजिक्य रहाणे ने 182 रनों की पार्टनरशिप की। शुरुआत से ही आक्रामक नजर आ रहे रहाणे ने अपने करियर का पहला शतक जमाया। धवन ने भी उनका बखूबी साथ दिया और हाफ सेंचुरी लगाई। धवन 97 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। इससे पहले भारत की बेहद कसी हुई गेंदबाजी के आगे बेबस इंग्लैंड टीम एजबेस्टन में आज चल रहे चैथे एकदिवसीय मैच में निर्धारित 50 ओवर नहीं खेल सकी और 46.3 ओवरों में 206 रन बनाकर धराशायी हो गई। बेन स्टोक्स की जगह गेंदबाजी परिवर्तन के रूप में लाए गए मोइन अली ने 67रन बनाए और इंग्लैंड के स्कोर को 200 के सम्मानजनक आंकड़े से ऊपर पहुंचाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।