चुनाव प्रचार के लिए योगी आदित्यनाथ का चयन सही फैसला: बीजेपी
(DELHI, India) भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से जब पूछा गया कि क्या उत्तर प्रदेश के आगामी उपचुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार का नेतृत्व करने का जिम्मा दिए गए तीन पार्टी नेताओं में आदित्यनाथ के चयन का कोई विशेष कारण है, उन्होंने कहा कि ऐसा गहन विचार विमर्श के बाद किया गया। एक टीवी समाचार चैनल पर चर्चा के दौरान त्रिवेदी ने कहा कि आदित्यनाथ केवल एक सांसद है जबकि संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है जैसे बयान पूर्व प्रधानमंत्री ने दिए थे। उन्होंने कहा कि क्या यह धर्मनिरपेक्षता है? राहुल गांधी ने विकीलीक्स का हवाला देते हुए कहा था कि हिन्दू आतंकवाद देश के लिए खतरा है। अगर पूर्व प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राहुल गांधी यह सब कुछ कह सकते हैं और जब कोई योगी आदित्यनाथ के बयान के साथ इसकी तुलना करे, तो मुझे कोई समस्या नहीं है। गौरतलब है कि आदित्यनाथ ने हाल में कहा था कि दंगे वहीं होते हैं जहां वे कुल आबादी का 10 प्रतिशत से अधिक होते हैं, जबकि जहां उनकी आबादी 35 प्रतिशत से अधिक होती है वहां गैर मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं होती।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।