(India)
बोल्ट ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6000 के करीब दर्शकों के समक्ष अपनी क्रिकेटिया प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्टेडियम में उनके प्रशंसक ‘दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज’ की एक झलक पाने को बेताब थे और उनकी टीम ने इस क्रिकेट मैच में सात खिलाड़ियों वाली युवराज सिंह की टीम को पराजित किया। टीम बोल्ट ने अंतिम गेंद पर टीम युवराज पर रोमांचक जीत दर्ज की। यह मुकाबला चार चार ओवर का था। छह ओलंपिक स्प्रिंट स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बोल्ट ने 19 गेंद में 45 रन बनाये जिसमें पांच छक्के जड़े थे जिसमें से तीन युवराज की गेंदों पर लगे थे। उनकी टीम ने 59 रन का लक्ष्य मैच की अंतिम गेंद में हासिल कर लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।