यूएस ओपेन: सानिया-कारा की जोड़ी सेमीफाइनल में
(India) तीसरी वरीयता प्राप्त सानिया और कारा ने कजाखस्तान की जरीना दियास और चीन की यि फान शू को 6-1, 1-0 (रिटायर्ड) से हराया। अब उनका सामना स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस और इटली की फ्लाविया पेनेटा से होगा। हिंगिस और पेनेटा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वेता पेश्के और कैटरीना स्रेबोत्निक को 6-4, 6-3 से हराया।
जूनियर वर्ग में भारत के सुमित नागपाल कोरिया के सातवीं वरीयता प्राप्त डकही ली से 2-6, 2-6 से हारकर बाहर हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।