धोनी ने सबसे सफल वनडे कप्तान बनने के बाद टीम के साथियों को सराहा
(India) भारत ने यहां चौथे वनडे में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की। धोनी 91 जीत के साथ सबसे सफल भारतीय वनडे कप्तान बन गये। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जब मैंने टीम की अगुवाई करना शुरू किया था तो मुझे शानदार टीम मिली थी। और अब भी मेरे पास शानदार टीम है। उन्होंने कहा कि उतार चढ़ाव तो होते रहेंगे, लेकिन सभी को शुक्रिया, जिसके साथ भी मैं खेला। उनके योगदान के बिना यह संभव नहीं होता, जिन सभी सीनियर खिलाड़ियों के साथ मैं खेला और मेरे अंतर्गत जो खेले, सभी युवा खिलाड़ी। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हमारी बहुत अच्छी और शानदार वनडे टीम हैं। उतार चढ़ाव तो होते रहेंगे, लेकिन अहम चीज सकारात्मक इच्छा है। सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।