(India)
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक जमाने वाले अंजिक्य रहाणे ने कहा कि मैच जीतने का श्रेय गेंदबाजों को भी जाता है । सलामी बल्लेबाज रहाणे ने चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में कल भारत की नौ विकेट की जीत में अपना पहला वनडे शतक लगाकर अहम भूमिका अदा की जिससे उन्हें ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया। भारत ने इस तरह पांच मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की और रहाणे ने इस मैच में जीत का श्रेय अपने गेंदबाज साथियों को दिया। रहाणे ने अपने शतक के बारे में कहा, ‘जब आप 100 रन बनाते हो और टीम जीत जाती है तो यह सचमुच शानदार लगता है। मैच जीतने का श्रेय गेंदबाजों को भी जाता है। ’ उन्होंने कहा, ‘कुछ मैचों के बाद मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। मैं क्रीज पर जमे रहने पर फोकस लगा रहा था। ’ शिखर धवन ने भी नाबाद 97 रन की पारी खेल फार्म में वापसी की। रहाणे ने धवन की तारीफ करते हुए कहा, ‘धवन के लिये सचमुच खुश हूं, उसने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह बहुत विशेष थी। हम सिर्फ खेल का लुत्फ उठाना चाहते थे। पारी का आगाज करना सचमुच चुनौतीपूर्ण है, आपको अपना दिमाग तैयार करना होता है। ’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।