(DELHI, India)
पार्टी के 16 सचिवों ने साझा बयान जारी कर रहा है कि राहुल के खिलाफ बयानबाजी नहीं रुकी तो इसकी शिकायत सोनिया गांधी से की जाएगी, राहुल गांधी के खिलाफ एक के बाद एक नेता मोर्चा खोल चुके हैं, शुरुआत राहुल के करीबियों में से एक मिलिंद देवड़ा ने राहुल की टीम पर सवाल उठाकर की थी,पिछले दिनों एक अखाबर को दिये इंटरव्य़ू में महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में राहुल की वजह से हार हुई, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हो रहे बयानों पर कांग्रेस में हलचल मच रही है, आज राहुल गांधी के समर्थन में 16 सचिव सामने आए, इन लोगों ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी नहीं रूकी तो सोनिया गांधी से शिकायत होगी, इस मुद्दे पर पार्टी के 16 सचिवों ने आपस में मुलाकात की है, इन सचिवों का मानना है कि राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ बयानबाजी की जा रही है, इन नेताओं ने मांग की है कि ऐसी बयानबाजी बंद होनी चाहिए, ये लोग अपनी इस मांग के बारे में सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिख सकते हैं, लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही कांग्रेस पार्टी के भीतर राहुल गांधी के नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठती रही है, हाल ही में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बयान में कहा था कि राहुल गांधी की खामोशी भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हारने की एक वजह है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।