एनसी नेता ने मारी कार्यकर्ता को लात
(India)

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नसीर असलम ने अपने ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को लात मार दी। गांदरबल में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान वानी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और पार्टी कार्यकर्ता को लात दे मारी वानी ने कार्यकर्ता को कई बार पैर से मारा। गांदरबल में पार्टी के दफ्तर में कुछ कार्यकर्ता पार्टी नेता इशफाक जब्बार के समर्थक में नारेबाजी करने लगे वहीं दूसरे गुट ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इसी से नाराज नसीर असलम वानी एक कार्यकर्ता पर बरस पड़े और उसे लात मार दी। नेता जी की ये सारी करतूत कैमरे में कैद हो गई । इस कार्यकर्ता को गलती सिर्फ इतनी थी कि वो नारेबाजी कर रहा था। बस इतनी सी बात पर वानी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने इस कार्यकर्ता को पीटा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।