कांग्रेस उपाध्य राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि देश में पीने का पानी नहीं है, बिजली नहीं है, महंगाई बढ़ती जा रही है और पीएम जापान में ढोल बजा रहे हैं। राहुल ने ये बातें अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में मीडिया से कही हैं, जहां उन्हें बिजली की भारी कटौती को लेकर स्थानीय लोगों के काफी सख्त सवालों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस उपाध्य ने कहा, ये सरकार भ्रष्टाचार, पानी और बिजली को लेकर अपने वादों को भूल गई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।