जस्टिन बीबर कनाडा में गिरफ्तार
(India)

अपने एटीवी से एक मिनी वैन को टक्कर मारने पर पॉप स्टार जस्टिन बीबर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। टीएमजेड की खबरों के मुताबिक, वह अपने होम टाउन में अपनी गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज के साथ थे। उन्होंने मिनी वैन में सवार पापरात्सी के साथ मारपीट भी की। ओंटारियो के पर्थ काउंटी में शुक्रवार दोपहर को बीबर को हिरासत में ले लिया गया। 29 सितंबर को अदालत में पेश होने के आश्वासन के बाद बीबर को रिहा कर दिया गया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।