(DELHI, India)
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के बीच मीटिंग खत्म हो गई है, मीटिंग में दिल्ली में सरकार गठन के मसले पर चर्चा हुई, जानकारी के मुताबिक, अगर बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता मिलता है, तो वह इसके लिए कदम उठाएगी, वैसे बीजेपी ने कहा है कि वह विधायकों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के उपराज्यपाल के पास दो-तीन विकल्प हैं. वे दिल्ली विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं. वे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सदन को नेता चुनने को भी कह सकते हैं.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।