रोजर फेडरर अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे
(India) ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में रिकार्ड 17 खिताब जीतने वाले फेडरर की नजरें रिकार्ड छठे अमेरिकी ओपन खिताब पर टिकी हैं। दूसरे वरीय फेडरर ने क्वार्टर फाइनल में 20वें वरीय मोनफिल्स को 4-6, 3-6, 6-4, 7-5, 6-2 से हराया जबकि इस दौरान दो मैच प्वाइंट भी बचाए। फेडरर सेमीफाइन में क्रोएशिया के मारिन सिलिच से भिड़ेंगे जो पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर अपनी खोई प्रतिष्ठा दोबारा हासिल करने की कोशिशों में जुटे हैं। फेडरर ने सिलिच के खिलाफ अब तक अपने पांचों मुकाबले जीते हैं। चौदहवें वरीय सिलिच पर प्रतिबंधित दवा के सेवन के लिए डोपिंग प्रतिबंध लगाया गया था जिसके कारण वह पिछले साल अमेरिकी ओपन में हिस्सा नहीं ले पाए थे। सिलिच पर शुरूआत में छह महीने का प्रतिबंध लगा था जिसे बाद में खेल मध्यस्थता अदालत ने चार महीने का कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।