(India)
पीसीबी ने शाहजाद को घटना के बारे में पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में समन किया था जिसे राष्ट्रीय टीम प्रबंधक मोईन खान ने तवज्जो नहीं देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हंसी मजाक था और कुछ नहीं और खिलाड़ी अकसर एक दूसरे से हंसी मजाक करते हैं। इसका कोई मतलब नहीं था इसलिए मैंने या किसी अन्य ने इसको रिपोर्ट नहीं किया। लेकिन पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड ने आज तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है जिसके प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन के निदेशक जाकिर खान होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।