(India)
मिश्रित युगल में ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर फाइनल में जगह बनाने वाली सानिया और कारा की जोड़ी को एक घंटा और 10 मिनट चले सेमीफाइनल में हिंगिस और पेनेटा की गैरवरीय जोड़ी के हाथों 2-6, 4-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी। सानिया और कारा की तीसरी वरीय जोड़ी सात में से सिर्फ एक ब्रेक प्वाइंट का फायदा उठा पाई जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। दूसरी तरफ हिंगिस और पेनेटा ने पांच में से चार ब्रेक प्वाइंट का फायदा उठाया। सानिया को लगातार दूसरे साल अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पिछले साल भी सानिया और चीन की जेई झेंग की जोड़ी अंतिम चार के मुकाबले में हार गई थी। मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और सोरेस की जोड़ी अमेरिका की एबिगेल स्पियर्स और मैक्सिको के सेंटियागो गोंजालेज की गैरवरीय जोड़ी से भिड़ेगी। मिश्रित युगल में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।