(India)
जिंबाब्वे में चल रहे ट्राएंगुलर वनडे सीरीज के दौरान साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज के हाथ में फ्रेक्चर कर उन्होंने अपनी गेंदबाजी का खौफ विरोधी टीम को एक बार फिर दिखा दिया, पिछली गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर 5-0 की एशेज जीत के दौरान विरोधी टीम को ध्वस्त करने वाले 32 वर्षीय जॉनसन की गेंद को खेलते हुए मंगलवार को साउथ अफ्रीका के आलराउंडर रेयान मैकलॉरेन के दायें हाथ में हेयरलाइन फ्रेक्चर हो गया था, अफ्रीकी के टीम मैनेजर डा. मोहम्मद मूसाजी ने कहा, ‘‘दायें हाथ में गेंद लगने के बाद रेयान काफी दर्द की शिकायत कर रहा था जिसके बाद उसे एक्सरे के लिए ले जाया गया, स्कैन में दायें हाथ की हड्डी में हेयरलाइन फ्रेक्चर का खुलासा हुआ है जिसके कारण वह अगले तीन हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे.’’ पिछले छह महीने में यह दूसरा मौका है जबकि जॉनसन की गेंद लगने के कारण मैकलारेन को चिकित्सकों की शरण में जाना पड़ा है, फरवरी में सेंचुरियन में पहले टेस्ट के दौरान भी मैकलॉरेन के हेलमेट पर जानसन की गेंद लगी थी जिसके बाद उनके कान से खून निकलने लगा था, उन्हें अगले दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह सीरीज में आगे नहीं खेल पाए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।