(International)
भारत दौरे पर आए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री नाभिकीय आपूर्ति करार के साथ ही एक पुरानी भूल का सुधार भी कर गए। प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने तस्करी कर भारत से बाहर ले जाई गई दो प्राचीन शिव मूर्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वापस सौंपी।आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के इस कदम को खासा अहम बताते हुए मोदी ने कहा कि इसके लिए मैं भारत के सभी लोगों की ओर से धन्यवाद देता हूं। आस्ट्रेलिया ने हमारी संपत्ति ही नहीं संस्कृति और सम्मान का भी ध्यान रखा है। द्विपक्षीय मुलाकात की मेज पर मोदी ने अपने संवाद की शुरुआत ही 11वीं और 12वीं सदी की इन मूर्तियों के लौटाए जाने पर शुक्रिया अदा करने के साथ किया। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री एबॉट के इस कदम ने भारतीयों का दिल छू लिया है। भारत की शिकायत के बाद ऑस्ट्रेलिया की केनबरा स्थित नेशनल आर्ट गैलरी और सिडनी की आर्ट गैलरी में रखी नटराज और अर्धनारीश्वर की मूर्तियों को लौटाया गया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।