‘दिल्ली में सरकार बनाने का फेसला भाजपा करेगी’
(India)

दिल्ली में सरकार बनाने की हलचल के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर फैसला करेगी। राजनाथ ने कहा कि उपराज्यपाल की रिपोर्ट अभी उनके पास नहीं आई है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उप राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी से मशविरा कर सरकार के गठन की संभावनाएं तलाशने की अनुमति मांगी है । भाजपा के पास 70 सदस्यीय सदन में 28 सीटें हैं। इसके सहयोगी अकाली दल के पास एक सीट है। गृह मंत्री के साथ इस मुलाकात के बाद गडकरी ने कहा कि भाजपा किसी खरीद फरोख्त में शामिल नहीं होगी। वरिष्ठ पार्टी नेताओं का मानना है कि उप राज्यपाल को सबसे बड़ी पार्टी को आमंत्रित करना चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।