नटवर सिंह ने की मोदी के काम की प्रशंसा
(India)
कांग्रेस के खिलाफ ‘बुक बम’ फोड़ने वाले और कभी नेहरु-गांधी परिवार के काफी करीबी नटवर सिंह ने अबकी पीएम नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ की है। कभी कांग्रेस से निष्काषित नेता नटवर सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि मोदी सरकार आजादी के बाद से उपेक्षित क्षेत्रों के लिए कुछ करने में सक्षम होगी। नटवर सिंह ने कहा, श्एक देशभक्त भारतीय के रुप में मैं महसूस करता हूं कि देश की स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद हमारी सरकारें जिन तीन क्षेत्रों में विफल रही हैं वह हैं शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय पालिका। मैं उम्मीद करता हूं कि मोदी सरकार इनके बारे में कुछ करेगी।श् नटवर सिंह ने अपनी आत्मकथा श्वन लाइफ इज नॉट एनफश् के शहर में लोकार्पण से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।