(JAMMUandKASHMIR, India)
भीषण बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से 150 से ज्यादा लोगों की जानें चली गई। हजारों लोग बेघर हो गए। करीब 2500 गांव जलमग्न हो गया। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, सड़कें, कई पुल पानी के बहाव में बह गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसकी तुलना केदारनाथ की त्रासदी से की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाढ़ से हुए नुकसान का व्यक्तिगत तौर पर जायजा लेने के लिए जम्मू पहुंच गए हैं। सूत्रों ने कहा कि मोदी पहले जम्मू जाएंगे और हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बाद में वह कश्मीर जाकर हालात का जायजा लेंगे। समीक्षा बैठक में कैबिनेट सचिव और मोदी के प्रधान सचिव भी मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बाढ़ में अब तक 150 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। बाढ़ में हुई मौतों पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री ने गुरुवार को मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि मुहैया कराने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि बाढ़ में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाई जाएगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।