दिल्ली में बीजेपी कर सकती है सरकार बनाने का एलान, मंगलवार को संसदीय बोर्ड की बैठक संभव
(DELHI, India) सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी संसदीय दल की मंगलवार को बैठक हो सकती है, खबर है कि बीजेपी संसदीय दल और चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को संभव है, इससे पहले कल बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले, राष्ट्रपति से मिलने के बाद रूडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जब जनता ने सरकार चलाने का मौका दिया तब वो इस्तीफ़ा देकर भाग गए और अब एक बार फिर वो सरकार बनाने को बेचैन हैं, रूडी ने केजरीवाल औऱ आम आदमी पार्टी के नेताओं की उप-राज्यपाल पर की जा रही टिप्पणियों को गलत बताया, उन्होंने कहा कि केजरीवाल संवैधानिक पद पर बैठे लोगों की गरिमा समझें, दिल्ली में कांग्रेस और आप ने बीजेपी की सरकार बनाने की कोशिशों का विरोध किया, दोनों पार्टियों ने विधानसभा भंग कर नए सिरे से चुनाव की मांग की, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी 9 या 10 सितम्बर को दिल्ली में सरकार बनाने की घोषणा कर सकती है, दिल्ली में बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने की खबरों के बीच इसका विरोध करने के लिए कांग्रेस आज शाम 4 बजे भोंडा इलाके में आक्रोश रैली करेगी, दिल्ली में बिना जोड़-तोड़ के भी सरकार संभव है, उपराज्यपाल विधानसभा की बैठक बुला सकते हैं और नेता का चुनाव हो सकता है,
एनसीटी एक्ट के सेक्शन 9 की तहत एलजी को अधिकार है लेकिन नेता के चुनाव के वक्त प्रक्रिया क्या अपनाई जाएगी ये स्पीकर को तय करना है, गुप्त मतदान होगा या नहीं, पार्टियां व्हिप जारी करेंगी या नहीं ये सब कुछ स्पीकर पर निर्भर करता है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।