अमित शाह पश्चिम बंगाल में, चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा
(WESTBENGAL, India) भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद राज्य का पहली बार दौरा कर रहे पश्चिम बंगाल में भाजपा का आधार बढ़ाने राज्य के दो दिवसीय दौरे पर गए पार्टी अध्यक्ष रविवार को कोलकाता में दक्षिणेश्वर मंदिर के दर्शन किए। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद राज्य का पहली बार दौरा कर रहे शाह ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। शाह ने राज्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे लगातार हमलों को बैठक में उठाया। समझा जाता है कि शाह राज्य में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और पार्टी के विस्तार के लिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाह पार्टी को गांव स्तर तक ले जाने की सोच रहे हैं। इसके पहले कोलकाता रवाना होने से पहले शाह ने नई दिल्ली में कहा कि वह राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बार बार हो रहे हमलों से उत्पन्न वर्तमान स्थिति के अलावा प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के बारे में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। शाहर भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के साथ बैठक करने के साथ ही शाम को चार बजे बो बाजार में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की दो सीटों पर विजयी हुई है और उसका मत प्रतिशत 16.8 फीसदी तक बढ़ गया है। भाजपा का आरोप है कि राज्य में उसकी बढ़ती लोकप्रियता से आशंकित सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दबंग उसके कार्यकर्ताओं पर बार बार हमले कर रहे हैं। इन हमलों में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी मारे गए हैं। इन घटनाओं के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्टी ने अपने नेताओं का एक दल राज्य में भेजा था। इस दल ने बंगाल की स्थिति को ‘‘गंभीर’’ बताते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से हालात ठीक करने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाने की मांग की थी। इस पांच सदस्यीय दल ने यह आरोप भी लगाया था कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत यह हिंसा ‘‘शासन-प्रायोजित’’ भी हो सकती है। उसने अपनी रिपोर्ट में यह आरोप भी लगाया कि बांग्लादेश से लगी सीमा वाले राज्य के क्षेत्र ‘‘इस्लामी कट्टरपंथियों का नया गृह बन गए हैं और तृणमूल कांग्रेस सरकार वोट बैंक की खातिर उन्हें संरक्षण दे रही है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।