(Bhogaon, Mainpuri)
मैनपुरी लोकसभा सीट पर आगामी 13 सितम्बर को होने वाले उप चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है. सरकार बनने के बाद एक भी काम नहीं हुआ, ना सीमा की सुरक्षा हो पायी ना कुछ और महंगाई और ज्यादा बढ़ गई. बीजेपी की दंगा फसाद कराने की पूरी साजिश है. मुलायम ने कहा कि आजमगढ़ सीट उन्होंने नहीं छोड़ी उन्हें वहां से चुनाव हारने का खतरा लग रहा था, वहां लोगों ने भी कहा था कि अगर सीट छोड़ी तो चुनाव हार जाएंगे.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।