टी20 में हार के बाद धोनी ने जताया अफसोस, बोले-मैच में कई मौके गंवाए
(India) धोनी ने 18 गेंद में नाबाद 27 रन बनाए लेकिन अंतिम दो ओवर में उन्होंने कम से कम तीन बार अंबाती रायुडू के साथ एक रन नहीं लिया। रायुडू के साथ रन नहीं लेने के अपने फैसले का बचाव करते हुए धोनी ने मैच के बाद कहा कि अंतिम ओवर में मैंने कम से कम दो ऐसे शाट गंवाए जिन पर मैं बाउंड्री जड़ सकता था। यह मुश्किल काम था और यह उन दिनों में से था जब चीजें आपके पक्ष में नहीं जाती। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि गेंद मेरे बल्ले के बीच में आ रही है इसलिए मुझे जिम्मेदारी उठानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रायुडू उसी समय आया था जो गेंदें उसने खेली उस पर वह बल्ले के बीच से शाट नहीं खेल पाया इसलिए मैंने सोचा कि मुझे जिम्मेदारी लेनी होगी। धोनी ने कहा कि कुल मिलाकर हमने लक्ष्य का अच्छी तरह पीछा किया लेकिन हमने अंतिम ओवरों में काफी रन दे दिए जबकि बीच के ओवरों में हमने अच्छी गेंदबाजी की थी। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उन्होंने मैच के दौरान धैर्य बनाए रखा जिससे जीत दर्ज करने में सफल रहे। इंग्लैंड की ओर से 32 गेंद में 71 रन की पारी खेलकर मैन आफ द मैच बने मोर्गन ने कहा कि पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखा। हमें अच्छा स्कोर मिला था और बाद में गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।