अमेरिकी ओपन: सेरेना विलियम्‍स ने छठी बार जीता खिताब
(India) विश्व की सर्वोच्च वरीय महिला स्टार सेरेना ने फ्लशिंग मिडोज में डेनमार्क की वोजनियास्की को 6-3, 6-3 से हराया। विश्व की सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रह चुकीं वोजनियास्की पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए प्रयास कर रही थीं। सेरेना ने इस जीत के साथ ओपन एरा में सबसे अधिक छह बार अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाली क्रिस एवर्ट की बराबरी कर ली है। एवर्ट और मार्टिना नवरातिलोवा ने भी 18-18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम माग्रेट कोर्ट (24) ने जीता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।