बेटे के मामले में कानून अपना काम करेगा: रेल मंत्री सदानंद गौड़ा
(DELHI, India) गौड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं इसके बारे में कई बार बोल चुका हूं। कानून अपना काम करेगा। मुझे इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहना है। गौड़ा भाजपा सरकार के पहले तीन महीने के दौरान रेल मंत्रालय की उपलब्धियों को बताने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। गौड़ा के पुत्र कार्तिक गौड़ा पर कन्नड अभिनेत्री द्वारा बलात्कार का आरोप लगाया गया है। उसका आरोप है कि उसने शादी का वायदा कर उसके साथ संबंध विकसित किए थे। कार्तिक गौड़ा की जब एक अन्य लड़की से सगाई हो गयी तो अभिनेत्री पुलिस के पास पहुंची। रेल मंत्री ने आईआरसीटीसी और दागी कंपनी शारदा समूह के बीच विभिन्न स्थानों के बीच यात्री सेवा शुरू करने के बारे में हुए करार की सीबीआई जांच के बारे में भी कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। गौड़ा ने कहा कि सीबीआई जांच कर रही है। मेरी ओर से इस पर और कोई टिप्पणी करना जांच में हस्तक्षेप करना होगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।