इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 मैच में हार के लिए मैं जिम्मेदार: धोनी
(India) भारत के सामने 181 रन का लक्ष्य था लेकिन वह विराट कोहली के इंग्लैंड दौरे में पहले अर्धशतक के बावजूद पांच विकेट पर 177 रन ही बना पाया। धोनी ने कहा कि छह गेंद पर 17 रन बनाना हमेशा मुश्किल होता है। मैंने पहली गेंद पर चौका लगाया। अंतिम ओवर में मैंने कम से कम दो ऐसे शाट गंवाए जिन पर मैं बाउंड्री जड़ सकता था। यह मुश्किल काम था और यह उन दिनों में से था जब चीजें आपके पक्ष में नहीं जाती। दूसरे छोर पर अंबाती रायुडु थे लेकिन भारतीय कप्तान ने खुद ही जिम्मेदारी लेने का फैसला किया और बीच में एक रन नहीं लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।