दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर चल रही हलचल के बीच आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा खुलासा किया है। आप ने अपने स्टिंग ऑपरेशन का सोमवार को वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी के मुख्य नेताओं पर खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इस वीडियो को सार्वजनिक किया है। उन्होने कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद भाजपा की सरकार बनाने की कोशिशें बेनकाब हो जाएंगी। वीडियो में आप के दिनेश मोहनिया व रघुवीर दहिया और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शेर सिंह व विवेक यादव बातचीत करते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने दिनेश मोहनिया को चार करोड़ का ऑफर देने की कोशिश की है और पैसे देने के लिए किसी खास जगह पर बुलाया जा रहा है। पार्टी को आशंका है कि वहां जाने पर दिनेश मोहनिया की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए पार्टी ने मामले को यही खत्म कर वीडियो उजागर कर दिया.......
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।