‘भाजपा की सरकार बनाने की कोशिश अनैतिक’
(India)
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। दिल्ली स्थित अपने निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए हुए एनसीपी नेता तारिक अनवर ने कहा कि सरकार बनाने की जो कवायद फिलहाल चल रही है। वो नैतिकता के खिलाफ है। भाजपा के पास बहुमत नहीं है। जब उनके पास 32 विधायक थे। तो उन्होंने सरकार नहीं बनाई। अब वे 29 विधायकों पर जोड़ तोड़ की सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जो पूरी तरह गलत है। ये दिल्ली की जनता के साथ बीजेपी का गंदा मजाक है.....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।