जारी है योगी आदित्यनाथ के ‘तीखे बोल’
(India)
नोएडा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार के लिए सोमवार को गोरखपुर सासंद योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया और सेक्टर-44 स्थित पार्क मे जनसभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ पर जहां हाईकोर्ट में विवादित बयानों पर एक याचिका डाली गई है। जिसमें लखनऊ बेंच की हाईकोर्ट ने खुद चुनाव आयोग से पूछा है की आखिर चुनाव आयोग कहां है। उसके बावजूद भी आदित्यनाथ ने जमकर यूपी सरकार पर अपना निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा की पश्चिमी यूपी मे दंगे होते है। लेकिन पूर्वी यूपी मे दंगे इसलिए नहीं होते। क्योंकि वहां मुस्लिम समाज को पता है कि अगर यहां पर कुछ करंेगे तो अंजाम इतना बुरा होगा कि कोई सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश मे उनकी सरकार बन जाती है आने वाले समय में जिस तरह अखिलेश सरकार कब्रिस्तानों के लिए पैसा दे रही है। हम शमासान घाट के विकास के लिए देंगे। उन्होंने यूपी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। जिससे दूसरे समुदाय खुद को ठगा महसूस कर रहे है......

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।