उत्तर प्रदेश में उपचुनावों की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने कथित तौर पर छेड़छाड़ और गौ हत्या की कथित तौर पर बढ़ रही घटनाओं को लेकर लव जिहाद पर महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, महापंचायत सोम के चुनावी क्षेत्र मेरठ जिले के सारधना में होगी। यह महापंचायत कब होगी, इसे लेकर विधायक ने अपने समर्थकों से तारीख तय करने के लिए कहा है। सोम ने आरोप लगाया लव जिहाद बड़ी खुफिया तरीके से फैलाया जा रहा है और इसमें आतंकी संगठनों का भी हाथ है। महापंचायत में चर्चा के दौरान यह एक बड़ा मुद्दा होगा क्योंकि पिछले कुछ सालों मे इस तरह के मामलों मे बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई की पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करीब एक लाख लोग इस महापंचायत में शामिल होंगी। यह एक तरीके का मंच होगा जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाए की एक समुदाय विशेष के लोग हिंदू लड़कियों को छेड़ने का काम करते हैं। स्थिति इतनी बुरी है कि लड़कियां आजादी से बाहर घूम भी नहीं सकतीं। इस तरीके के मामलों में काफी बढ़ोतरी हो रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।