रवि शास्त्री ने बतौर कोच डंकन फ्लेचर का किया बचाव
(India) शास्त्री ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि युवाओं से लैस उनकी टीम ने टेस्ट सीरीज में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए उसी अंतर से इंग्लैंड को वनडे सीरीज में पराजित किया। वनडे सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन का आकलन करते हुए शास्त्री ने जीत का श्रेय सपोर्ट स्टाफ (इसमें कोच फ्लेचर भी शामिल हैं) को दिया। इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में लगातार दो टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद फ्लेचर की भूमिका पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
शास्त्री ने कहा कि मुझे उम्मीद से अधिक मिला। मैं इसलिए ऐसा कह रहा हूं कि बहुत कम टीमों ने इंग्लैंड को चार वनडे मैचों की सीरीज में 3-1 से पराजित किया है। यह एक बड़ी सफलता है। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद इस तरह की वापसी काबिलेतारीफ है। टीम के साथ अचानक जोड़े जाने के बाद भी शास्त्री कप्तान और सीनियर खिलाड़ियों का समर्थन और विश्वास हासिल करने में सफल रहे। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सीनियर खिलाड़ी सुरेश रैना ने कहा था कि शास्त्री का पॉजिटिल माइंडसेट वनडे सीरीज के दौरान ड्रेसिंगरूम के लिए काफी फायदेमंद रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।